Kisan Rail Yojana किसान रेल योजना आप इस लेख को पढ़ कर Kisan Rail Yojana से संबंधित सभी जानकारी को डिटेल्स में पढ़ सकते है हम इस लेख में Kisan Rail Yojana से संबंधित जानकारी को डिटेल्स में बताए हुए है इस लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें

केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे के द्वारा Kisan Rail Yojana 7 अगस्त 2020 को पूर्ण रूप से संचालित किया गया है Kisan Rail Yojana के तहत जल्द खराब होने वाली कृषि उत्पादों को एक जगह से दुसरे जगह किसान रेल सेवा के माध्यम से रियायती दरों पर पहुचाया जाएगा |

Kisan Rail Yojana शुरू करने का मुख्य उधेश्य जल्द खराब होने वाली सब्जी, फल इत्यादि कृषि उत्पादों को एक जगह से दुसरे जगह निश्चित समय में रेल सेवा के माध्यम से पहुँचाया जाएगा जिससे जल्द खराब होने वाली कृषि उत्पादों को बचाया जाएगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी |

भारतीय रेलवे ने Kisan Rail Yojana के तहत 7 अगस्त को पहली रेलगाड़ी चलाई गई थी | यह रेलगाड़ी सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से बिहार के दानापुर स्टेशन तक चलाई गई थी जिसकी दुरी लगभग 1519 किलोमीटर है जिसे 32 घंटो में तय की जाएगी |

योजना का नाम किसान रेल योजना
आरम्भ की गयी केंद्र सरकार द्वारा
उधेश्य जल्द खराब होने वाली कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुँचाने के लिए रेलगाड़ी सेवा उपलब्ध करना
लाभार्थी देश के किसान
सरकारी योजना Pmmodiyojnaa.com

केंद्र सरकार द्वारा किसान रेल योजना को शुरुआत किया गया है इस योजना का उधेश्य जल्द खराब होने वाली फसल फल सब्जी इत्यादि कृषि उत्पाद को एक निश्चित समय में मंडी तक पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा रेलगाड़ी सुविधा प्रदान की जाएगी |

रेलगाड़ी सेवा के माध्यम से किसान अपने जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादों को एक मंडी से दुसरे मंडी तक ले जा सकते है एक मंडी से दुसरे मंडी तक ले जाने में जो खर्च होगा उसमे से सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिससे किसान कम खर्च में अपना कृषि उत्पाद को दुसरे मंडी तक बेच पाएँगे जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी |

  • महाराष्ट्र देवलाली से दानापुर बिहार
  • आंध्र प्रदेश अनंतपुर से आदर्श नगर दिल्ली
  • कर्नाटक यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली
  • महाराष्ट्र वरुद/नागपुर से आदर्श नगर दिल्ली
  • मध्य प्रदेश छिंदवाडा से हावड़ा पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र संगोला से हावड़ा पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र संगोला से शालीमार पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश इंदौर से नई गुवाहाटी असम
  • मध्य प्रदेश रतलाम से नई गुवाहाटी असम
  • मध्य प्रदेश इंदौर से अगरतला त्रिपुरा
  • पंजाब जालंधर से जिरानिया त्रिपुरा
  • महाराष्ट्र नागरसोल से नई गुवाहाटी असम
  • महाराष्ट्र नागरसोल से चितपुर पश्चिम बंगाल
  • महाराष्ट्र नागरसोल से न्यू जलपाईगुड़ी असम
  • महाराष्ट्र नागरसोल से नौगछिया बिहार
  • महाराष्ट्र नागरसोल से फतुहा बिहार
  • महाराष्ट्र नागरसोल से बैहटा असम
  • महाराष्ट्र नागरसोल से मालदा टाउन पश्चिम बंगाल
फल सब्जियां
आम करेला
केला बेंगन
अमरुद शिमला मिर्च
लीची फूलगोभी
पपीता टमाटर
संतरा प्याज
कटहल इत्यादि आलू इत्यादि
  • नासिक रोड/देवलाली से दानापुर प्रति टन Rs 4001/-
  • खंडवा से दानापुर प्रति टन Rs 3148/-
  • जलगांव से दानापुर प्रति टन Rs 3513/-
  • मनमाड से दानापुर प्रति टन Rs 3849/-
  • भुसावल से दानापुर प्रति टन Rs 3459/-
  • बुरहानपुर से दानापुर प्रति टन Rs 3323/-

किसान रेल योजना के अंतर्गत रेलगाड़ी बुकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी कोई अधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है और इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी भी नहीं बताए गई है अगर केंद्र सरकार या भारतीय रेलवे विभाग के द्वारा बुकिंग करने के लिए या इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी दी जाती है तो हम इस लेख में उस जानकारी को अपडेट कर देंगे अगर आप इस योजना से जुड़ी कुछ अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें