One Nation One Fertilizer Yojana आप इस लेख को पढ़ कर वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है हम इस लेख में One Nation One Fertilizer Yojana से जुड़ी जानकारी को बताए हुए है

One Nation One Fertilizer Scheme वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना हमारे देश में किसानों के लिए कृषि क्षत्रों को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा नयी नयी योजनाएं चलाई जाती है जिससे किसान अपना खेती अच्छे से कर सकें |

किसानों को अच्छे फसल उगाने के लिए अच्छे उर्वरक खाद की आवश्यकता होती है लेकिन किसानों को खेती करने के समय खाद उर्वरक की अधिक कीमत और कई प्रकार के समस्या का सामना करना पड़ता है इन सभी प्रकार के समस्या को ख़त्म करने के लिए 17 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान सम्मलेन में One Nation One Fertilizer Yojana को प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू किया गया है

One Nation One Fertilizer Yojana के तहत यूरिया, (DAP) डाई अमोनियम फास्फेट, (MOP) म्यूरेट ऑफ़ पोटाश, (NPK) Nitrogen Phosphorus and Potassium खाद को भारत ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा जैसे Bharat Urea, Bharat DAP, Bharat MOP, Bharat NPK के नाम से बाजार में बेचा जाएगा | बोरियों पर भारत ब्रांड और प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का लोगो लगाया जाएगा

योजना का नाम वन नेशन वन फर्टिलाइजर
आरम्भ की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के किसान
उधेश्य उर्वरक खाद को बाजार में भारत ब्रांड के नाम से बेचा जाएगा
संचालित की गई प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत
सरकारी योजना Pmmodiyojnaa.com

केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना को शुरू करने का मुख्य उधेश्य देश भर में किसानों को सब्सिडी प्रदान करने वाले उर्वरक खाद को कम कीमतों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना के लोगो एवं भारत ब्रांड के नाम से उर्वरक खाद को बाजार में उपलब्ध कराइ जाएगी |

भारत सरकार के निर्देश अनुसार उर्वरक खाद के बोरियों पर दो तिहाई हिस्से पर भारत ब्रांड एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा होगा और एक तिहाई बोरी पर कंपनी के व्यौरा लिखा रहेगा जिससे किसानों को यह जानकारी मिल जाएगा की यह खाद केन्द्रीय खाद है जिससे ब्रांड के समस्या भी ख़त्म हो जाएगी वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के तहत निजी एवं सार्वजानिक कंपनियों को उर्वरक खाद को भारत ब्रांड के नाम से बेचना होगा |

  • इस योजना के तहत किसानों को खेती करने के लिए कम कीमतों पर उर्वरक खाद उपलब्ध कराइ जाएगी
  • किसानों को रबी एवं खरीफ फसलों के लिए आसानी से और कम कीमतों पर उर्वरक खाद उपलब्ध कराइ जाएगी |
  • वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के तहत किसानों को सही समय एवं सही कीमतों पर उर्वरक खाद उपलब्ध कराइ जाएगी जिससे कालाबाजारी को ख़त्म हो जाएगा |
  • किसानों को अब ब्रांड खोजने की समस्या ख़त्म हो जाएगी सिर्फ एक भारत ब्रांड बाजार में बेची जाएगी |

रसायन एवं उर्वरक मंत्री मांडविया जी ने बताया की केंद्र सरकार किसानों को यूरिया के खुदरा मूल्य पर 80%, डीएपी पर 65%, एमपीके पर 55%, और पोटाश पर 31% सब्सिडी प्रदान किया जाता है साथ ही उर्वरक खाद के दुलाई पर सरकार प्रति वर्ष 6000-9000 करोड़ रूपये खर्च किया जाता है

देश भर में विभिन्न प्रकार के कंपनिया अलग-अलग नाम से उर्वरक खाद बेची जाती है जिससे एक राज्य से दुसरे राज्य तक ले जाने की खर्च और किसानों को सही समय और सही कीमतों पर उर्वरक खाद उपलब्ध नहीं हो पाता है जिसके बजह से किसानों को फसलों के लिए समस्या बन जाती है